Bokaro News : हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 24 Mar 2025 11:05 PM

विज्ञापन

Bokaro News : गांगपुर (महुआटांड़) गांव में रविवार की देर रात को एक हाथी ने विलासो देवी और विमला देवी के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

विज्ञापन

महुआटांड़. गांगपुर (महुआटांड़) गांव में रविवार की देर रात को एक हाथी ने विलासो देवी और विमला देवी के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. गनीमत ये रही कि घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गये. लेकिन दीवार गिरने से कई सामान क्षतिग्रस्त हो गये. हल्ला मचाने पर ग्रामीण जुटे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति देने और हाथियों को इलाके से बाहर करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, मंडवाटांड़ के पास वनकर्मी हाथी के झुंड की निगरानी कर रहे थे. झुंड का एक हाथी गांगपुर पहुंच गया. वनकर्मी पीछा करते हुए गांव तक पहुंचे, लेकिन तब तक हाथी दोनों घरों को क्षतिग्रस्त कर चुका था.

हाथी के हमले में मृत महिला के परिवार को मिला मुआवजा

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के कोदवाटांड़ में 25 फरवरी 2024 को हाथी के हमले में मृत मंजरी देवी के परिवार को वन विभाग द्वारा 3.75 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. सोमवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उक्त चेक सौंपा. घटना के समय वन विभाग द्वारा मृतका के परिवार को दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपया दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola