Bokaro News : अमन और भाईचारे का प्रतीक है ईद : योगेंद्र
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 31 Mar 2025 10:54 PM
Bokaro News : महुआटांड़ क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.
महुआटांड़. महुआटांड़ क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. कसियाडीह और कोदवाटांड़ में आयोजित ईद मिलन समारोह में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. लोगों को बधाई दी. कहा कि यह त्योहार अमन, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है. वहीं, क्षेत्र के ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. इसके बाद एक- दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई की. कोदवाटांड़ के आयोजन में मुखिया बबलू हेंब्रम, मो हिसामुद्दीन अंसारी, मो इफ्तेखार, पूर्व मुखिया नजमा खातून, सरवर खान, मतीबुल, आमिर हुसैन, वाहिद अंसारी, ताहिर हुसैन, यूसुफ अंसारी, सुभानी, नदीम, वकारुद्दीन और कसियाडीह में मंजूर अंसारी, मेराज अंसारी, रिजवान अंसारी, डॉ मिन्हाज आलम, जियाउल हक, इनामुल अंसारी आदि थे.
ललपनिया.
भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद कई लोगों से मिले और ईद की बधाई दी. पुलिस प्रशासन की सतर्कता की प्रशंसा की. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल को अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया.नावाडीह में रहा त्योहार का उल्लास
नावाडीह. नावाडीह सहित सुरही, खरपिटो, आहरडीह, जुनोडीह, चिरूडीह, लेम्बोडीह, सहरिया, परसबनी, भेडरा बिरनी, मुंगो आदि गांवों के ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा कर दुआ मांगी. सुरही में युवा नेता शम्सजहां अंसारी द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, झामुमो नेता राऊफ अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, नौशाद अंसारी आदि ने शामिल हुए. ईद की बधाई दी तथा लच्छा का आनंद उठाया. डुमरी विधायक जयराम महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी, प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव शाहीद अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, पंसस महबूब आलम, आजसू प्रखंड अध्यक्ष कलाम राय आदि ने पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को ईद की बधाई दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










