Bokaro News : ठंड से रात में ठिठुर रहे गरीबों के बीच बांटे कंबल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 1:37 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने चलाया अभियान

विज्ञापन

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने चलाया अभियान

हम चंद लोग हीं चले थे जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग आते गये और कारवां बनता गया…मजरूह सुल्तानपुरी की यह बातें चिन्मय विद्यालय बोकारो के पूर्व छात्रों के साथ चरितार्थ हो रही हैं. शनिवार की देर रात दिसंबर की सर्दी का सामना करते हुए आधा दर्जन से अधिक पूर्व छात्रों ने बाेकारो में विभिन्न स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों के बीच कंबल बांटा. इनमें सोनाली गुप्ता व अमृता प्रीतम मुख्य रूप से शामिल थीं. टीम के साथ 5-6 साल के बच्चे भी थे. इनमें अश्वथ (पुत्र-सुमन सौरव) व शानवी (पुत्री अमृता प्रीतम) शामिल थीं.

आधा दर्जन छात्रों से शुरू हुई मुहिम अब लाने लगी है रंगत :

बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार, सेक्टर पांच व छह सहित सड़क व फुटपाथों पर रात के अंधेरे में पड़े रहने वाले असहाय व गरीबों के हित में चिन्मय विद्यालय बोकारो के पूर्व छात्र हर साल यह मुहिम चलाते हैं. आधा दर्जन छात्रों से शुरू हुई यह मुहिम अब रंगत लाने लगी है. इस मुहिम में अब पांच दर्जन से अधिक चिन्यम विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं जुड़ गये हैं, जो रात को 11 बजे के बाद फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटने जाते हैं. इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने मुहिम में चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी का मार्गदर्शन मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola