Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगी सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त दुकानें
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल की ओर से विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त 96 दुकानें विस्थापितों को आवंटित की जायेंगी.
विज्ञापन
बीएसएल की ओर से विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त 96 दुकानें विस्थापितों को आवंटित की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सोमवार से नगर प्रशासन विभाग (एलआरए) के माध्यम से आवेदन पत्र की बिक्री शुरू हुई. फार्म लेने के लिए विस्थापितों की भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यालय खुलते ही लंबी कतार लग गयी. यहां आवंटित की जाने वाली 96 दुकानों की सूची भी प्रदर्शित की गयी है.
आवेदन पत्र की बिक्री एक अप्रैल तक होगी. आवेदन शुल्क 500 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) है. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो से छह अप्रैल तक (दिन 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच) नगर प्रशासन (एलआरए) कार्यालय में जमा किया जा सकता है. इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए केवल वे विस्थापित पात्र होंगे, जिनके पास वैध डीपीएलआर या बीएसएल पंजीकरण प्रमाण पत्र है. इन दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए किया जायेगा. भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी.विस्थापितों की आर्थिक समृद्धि व स्वावलंबन का द्वार : एके सिंह
बीएसएल के नगर सेवा विभाग के एलएंडए विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि यह पहल विस्थापितों की आर्थिक समृद्धि व स्वावलंबन का द्वार है. बीएसएल विस्थापितों के साथ मिलकर सशक्त और समृद्ध बोकारो के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है. इसके पहले सिटी सेंटर सेक्टर चार व सेक्टर पांच हटिया में पार्किंग विस्थापितों को ही दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










