Bokaro News : बीएसएल की उपलब्धियों और लक्ष्यों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल की उपलब्धियों और लक्ष्यों पर चर्चा

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

बोकारो निवास में बीएसएल शीर्ष प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने गत वर्ष की उपलब्धियों, आगामी लक्ष्यों व आने वाली परियोजनाओं की जानकारी साझा की. इस्पात उद्योग की चुनौतियों पर प्रकाश डाला. पीपीसी, प्रोजेक्ट्स व मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतीकरण में संयंत्र के परिचालन प्रदर्शन और विकासात्मक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति साझा की.

संयंत्र की प्रगति में श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता अहम

निदेशक प्रभारी ने कहा कि संयंत्र की प्रगति में श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता अहम है. निरंतर आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से ही बोकारो इस्पात संयंत्र में सुरक्षित, समृद्ध व उच्च उत्पादक कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है. बैठक में स्वागत संबोधन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी और संचालन व समन्वय महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभाकर कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने किया. बैठक में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक, इस्पात मजदूर मोर्चा-सीटू, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ-एचएमएस, बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ-बीएमएस, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ व जय झारखंड मजदूर समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कई सुझाव दिये.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola