Bokaro News : बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद विभाग सतर्क

Bokaro News : बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कुकुट पालन विभाग सतर्क हो गया है. रविवार को कुकुट प्रक्षेत्र सेक्टर 12 कैंपस में 47 मुर्गा-मुर्गी को मारकर दफन कर दिया गया.
बोकारो. बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कुकुट पालन विभाग सतर्क हो गया है. रविवार को कुकुट प्रक्षेत्र सेक्टर 12 कैंपस में 47 मुर्गा-मुर्गी को मारकर दफन कर दिया गया. साथ ही साथ विभाग के आला अधिकारी अलर्ट मोड में आ गये है. प्रक्षेत्र कैंपस से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में मुर्गा-मुर्गी बेचने पर रोक लगा दी गयी है. खरीद-बिक्री करनेवालों को चेतावनी जारी की गयी है. बिक्री करते पकडे़ जाने पर दुकान संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इधर, बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टी के बाद जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी मुर्गा दुकानों पर खरीद-बिक्री करते संचालकों को देखा गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मणि ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर आमजनता को घबराने की जरूरत नहीं है. बर्ड फ्लू को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है. बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है. बचने के लिए संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाये रखनी चाहिए. सतर्क रहें. स्वस्थ्य रहे. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे. परेशानी से चिकित्सक को अवगत कराये. जब तक दोबारा घोषणा जारी नहीं किया जाता है. मुर्गा-मुर्गी खरीदने से बचें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




