Bokaro News : सीसीएल कॉलोनियों की समस्याएं दूर करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सीसीएल कॉलोनियों की समस्याएं दूर करने की मांग

Bokaro News : सीसीएल सीकेएस कथारा क्षेत्रीय कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जीएम से मिला.

विज्ञापन

भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस कथारा क्षेत्रीय कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जीएम कार्यालय में क्षेत्र के जीएम संजय कुमार से मिला और श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया. कॉलोनियों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं होने, बिजली कटौती, एएमसी संवेदकों द्वारा समय-समय पर गार्बेज की सफाई व जर्जर आवासों की मरम्मत नहीं करने, वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत कर्मियों को पदोन्नति नहीं मिलने, संडे ड्यूटी बंद रहने आदि की बात कही. जीएम ने कहा कि क्षेत्र के वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने में श्रमिक प्रतिनिधि विशेष रूप से सहयोग करें. श्रमिकों की समस्याओं को दूर करवाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. यूनियन नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जीएम को नववर्ष की शुभकामना दी. मौके पर संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी, सहायक सचिव कृष्णा बहादुर, कृष्ण कुमार, यदुनाथ गोप, राजीव कुमार पांडेय, एमएन सिंह, सुदामा कुमार आदि थे.

नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग

सीटू के बीएंडके एरिया सचिव विजय कुमार भोई ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सीसीएल की बोकारो कोलियरी की आवासीय कॉलोनी में कई माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान हैं. ठंड में मौसम में यह स्थिति है, तो गर्मी में स्थिति कैसी होगी. श्री भोई ने नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola