ePaper

बीएसएल के कार्यालयों में मतदान के दिन अवकाश की घोषणा

Updated at : 23 May 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल के कार्यालयों में मतदान के दिन अवकाश की घोषणा

बीएसएल के निदेशक प्रभारी का इस्पात कर्मियों से मतदान करने का आह्वान

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट के कार्यालयों में मतदान के दिन अवकाश की घोषणा की गयी है. बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने कर्मियों से 25 मई को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की है. कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में बाल समूह के प्रत्येक सदस्य को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की ज़रूरत है. श्री तिवारी ने बताया कि प्रबंधन ने सभी कर्मियों को मतदान में शामिल होने के लिए उचित व्यवस्था की है. सभी विभागाध्यक्षों को भी इस बाबत निर्देश दिया गया है. श्री तिवारी ने आश्वस्त किया कि मतदान करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. किसी भी पाली में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मतदान करने में परेशानी नहीं होगी. मतदान के दिन प्लांट में किसी भी पाली में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मतदान करने में परेशानी नहीं होगी. इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जायेगा. प्लांट का शीर्ष प्रबंधन भी लगातार इस पर अपनी नज़र बनाये रखेगा, ताकि सभी कर्मी मतदान में बिना परेशानी के शामिल हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola