BOKARO NEWS : ललपनिया में विस्थापित नेता की पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन
BOKARO NEWS : ललपनिया में विस्थापित नेता की पुण्यतिथि मनी

BOKARO NEWS : ललपनिया में विस्थापित नेता अघनू मांझी की 26वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

महुआटांड़. ललपनिया स्थित अघनू मांझी चौक में रविवार को अघनू मांझी स्मारक समिति की ओर से विस्थापित नेता पूर्व उपमुखिया अघनू मांझी की 26वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मुख्य अतिथि गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, विशिष्ट अतिथियों व अन्य ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व विधायक ने कहा कि स्व मांझी ने विस्थापितों को जागरूक और संगठित किया था. इनके सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा. यूनियन महामंत्री बबूली सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, मुखिया बबलू हेंब्रम, समिति के अध्यक्ष गुरुलाल मांझी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बुधन हांसदा ने किया. मौके पर झामुमो जिला संयुक्त सचिव मितन सोरेन, यूनियन सचिव बुधन सोरेन, बाबूचंद बास्के, लोबिन मुर्मू, मांझी बाबा फिनिराम सोरेन, केदारनाथ पंडा, श्यामदेव सोरेन, कमल बेसरा, हरीश नारायण तिवारी, मिथिलेश किस्कू, अनिल कुमार हांसदा, सुखराम बेसरा, संध्या रानी, भोला पटवा, सोनाराम मरांडी, मुटुक हांसदा, महेश हांसदा, रामदेव मरांडी, करमचंद मुर्मू, रतिराम, दीपक मरांडी सहित स्व मांझी के पुत्र सुशील मांझी, बिरलाल हेंब्रम, मिनीराम हेंब्रम, अंजन कुमार हेंब्रम, सुबोध हेंब्रम, पुत्री आशा कुमारी मुर्मू, दामाद मेघराय मुर्मू, पुत्रवधू पूर्व मुखिया हेमलता किस्कू, प्रिंस हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola