फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 4:02 AM
चास : चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी होमगार्ड जवान निरंजय कुमार पांडेय की पत्नी संगीता पांडेय (24 वर्ष) का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे में लटका हुआ मिला. पति ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा. महिला के ससुराल वालों से […]
चास : चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी होमगार्ड जवान निरंजय कुमार पांडेय की पत्नी संगीता पांडेय (24 वर्ष) का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे में लटका हुआ मिला. पति ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा. महिला के ससुराल वालों से पूछताछ कर यूडी केस दर्ज किया. शव का पोस्टमार्टम करा कर ससुराल वालों को सौंप दिया गया. महिला का मायके बिहार के आरा जिला स्थित सोनवर्षा में था. पुलिस ने मृतका के पिता हरिशंकर मिश्रा को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि महिला का शव दुपट्टा के सहारे पंखा से लटका हुआ था.
मृतका के चेहरे व गले में चोट के निशान मिले हैं. घटना के समय घर पर पति समेत सास मंजू पांडेय, ससुर गोवर्धनधारी पांडेय, देवर निर्भय कुमार पांडेय आदि मौजूद थे. निरंजय ने पुलिस को बताया कि वह सुबह सोकर उठे तो संगीता को फंदे पर झुलते पाया. निरंजय फुसरो में होमगार्ड के तौर पर कार्यरत हैं. ससुरालवाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं. पुलिस ने कहा कि मामला हत्या है या आत्महत्या का, जांच की जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है. मृतका के पति ने पुलिस को बताया की उस दोनों की शादी वर्ष 2018 के जून माह में हुई थी. उसकी पत्नी को दो माह का गर्भ था. पति ने पत्नी का अवैध संबंध होने की भी बात पुलिस को बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










