दिहाड़ी मजदूर का शव मिला, गर्मी से मौत की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 12:00 PM
दिहाड़ी मजदूर का शव मिला, गर्मी से मौत की आशंका
गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह ट्रैकर स्टैंड के समीप एक कमरे में दिहाड़ी मजदूर राजू कुमार नायडू (45 वर्ष) का शव शुक्रवार की सुबह मिला. सुबह कुछ लोग उसे उठाने गये तो उसकी मौत का पता चला. सूचना पर मुखिया पुष्पा देवी और पुलिस पहुंची. जारंगडीह में रहने वाले मृतकों के परिजनों को सूचना दी गयी. वहां से मुखिया प्रतिनिधि मो इम्तियाज अंसारी और मृतक का पुत्र अजय कुमार नायडू पहुंचे. मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता घर में नहीं रहते थे और वह यहां आसपास के दुकानों में रहकर मजदूरी करते थे तथा ट्रैकर स्टैंड के समीप एक कमरे में रात को सो जाते थे. संभवत कल अत्यधिक गर्मी रहने के कारण उनकी मौत हो गयी हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










