बेटी के जन्म पर डीसी दंपती ने बॉडीगार्ड के परिवार को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

बधाई देने पहुंचे उपायुक्त तथा बेटी को गोद लिये पत्नी प्रतिमा झा, साथ में बॉडीगार्ड दंपती

बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से डीसी अजय नाथ झा और उनकी पत्नी ने अंगरक्षक के घर पहुंचकर नवजात बेटी को बधाई दी. उन्होंने बेटी के जन्म को उत्सव का अवसर बताते हुए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की.

विज्ञापन

बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सामाजिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाये जा रहे "बधाई हो, बेटी हुई है" अभियान के तहत डीसी अजय नाथ झा और उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा झा बुधवार को अपने अंगरक्षक नितेश कुमार के पुलिस लाइन स्थित आवास पहुंचे. नवजात पुत्री के जन्म पर उन्होंने परिवार को बधाई दी और कहा कि बेटी का जन्म उत्सव का अवसर है. इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

नन्हीं बच्ची को दिया स्नेह और आशीर्वाद

डीसी दंपती ने नवजात बच्ची को स्नेह और आशीर्वाद दिया. साथ ही परिवार के सदस्यों का मुंह मीठा कराकर उनकी खुशियों में शामिल हुए. डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं. बेटियों के प्रति सम्मान और उन्हें समान अवसर देने की भावना को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर परिवार को बधाई देना, उनकी खुशियों में शामिल होना और उन्हें सम्मानित करना सकारात्मक सामाजिक संदेश देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी परिवार में बेटी का जन्म होने पर उन्हें बधाई दें, मुंह मीठा कराएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर उनकी खुशियों में सहभागी बनें.

बेटियां स्नेह और संस्कार की प्रतीक : डॉ. प्रतिमा झा

डॉ. प्रतिमा झा ने कहा कि परिवार और समाज को बेटी के जन्म का खुले मन से स्वागत करना चाहिए. बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा और मजबूत होगी. उन्होंने बेटियों को स्नेह, मानवीय संवेदना और संस्कार की प्रतीक बताया.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola