अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद भी बेरोजगार आश्रित, नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ ने बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के बाद भी रोजगार न मिलने से आश्रितों में भारी आक्रोश है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 'करो या मरो' आंदोलन किया जाएगा.

विज्ञापन

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक टैंक गार्डन, सेक्टर-3 में हुई. अध्यक्षता सनी देओल ने की, जबकि संचालन शकिल अहमद ने किया. बैठक में बीएसएल में अप्रेंटिसशिप के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मृत कर्मचारी आश्रितों के नियोजन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद भी रोजगार नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन की ओर से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अप्रेंटिसशिप के तहत प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी आश्रित प्रशिक्षु बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. उन्होंने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित आश्रितों ने निर्धारित मानकों के अनुसार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दक्षता हासिल की है.

वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय युवा अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है. प्रबंधन को नियोजन प्रक्रिया को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए.

समय पर नियोजन नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी, तो आश्रित “करो या मरो आंदोलन” शुरू करने के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आश्रितों को रोजगार दिलाने के लिए अब आरपार की लड़ाई का फैसला लिया जायेगा.

बैठक में सलाम एहसान, शंभू कुमार, राजकुमार शाह, समसुल, धिरेन, इस्माईल, प्रवेश, किरन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola