ePaper

बोकारो में 15 से 10 केंद्रों पर होगी सीयूइटी की परीक्षा

Updated at : 10 May 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में 15 से 10 केंद्रों पर होगी सीयूइटी की परीक्षा

एग्जाम अलर्ट : पहले दिन 4062 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन

बोकाराे. शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी) – यूजी 2024 का आयोजन 15 मई से किया जायेगा. 15 से 18 मई तक पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में परीक्षा होगी. 21 से 24 मई तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए बोकारो जिले में कुल 10 केंद्र बनाये गये हैं, जहां अलग-अलग पालियों में विभिन्न विषयों की परीक्षा ली जायेगी. एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार ने बताया कि बोकारो में सीयूइटी-यूजी परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार-मुक्त व सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. केंद्राधीक्षकों व पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक रणनीति तैयार की गयी है.

परीक्षा केंद्र निर्धारित :

परीक्षा के लिए सेक्टर 6 स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल व डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) चास, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4एफ, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) सेक्टर-5, रेलवे कॉलोनी स्थित होली क्रॉस स्कूल, सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर पांच के चिन्मय विद्यालय व श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल और सेक्टर चार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस बोकारो) को केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्र पर तैयारी चल रही है.

15 से 17 तक चार विषय व 18 को मई को तीन विषयों की परीक्षा

बोकारो के सभी सेंटरों को मिलाकर पहले दिन 15 मई को 4062, दूसरे दिन 2573, तीसरे दिन 900 व चौथे दिन 18 मई को कुल 543 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 15 से 17 मई की अवधि में रोजाना चार विषयों की परीक्षा होगी. 18 को तीन पालियों में तीन विषयों की परीक्षा होगी. देश के नामचीन विश्वविद्यालयों में 12वीं के बाद दाखिले के लिए सीयूइटी (यूजी) की परीक्षा महत्वपूर्ण होती है. 2022 से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के आदेश से एनटीए इसका आयोजन कर रही है.

अलग-अलग विषयों की परीक्षा के लिए अलग-अलग समय

15 को शिफ्ट 1ए में 10:00 बजे से रसायन-शास्त्र, शिफ्ट 1बी में 12:15 से जीव-विज्ञान, शिफ्ट 2ए में तीन बजे से अंग्रेजी व शिफ्ट 2बी में पांच बजे से जनरल टेस्ट (सामान्य जांच) विषयों की परीक्षा होगी. 16 को निर्धारित पालियों में अर्थशास्त्र, हिंदी, भौतिकी व गणित, 17 मई को भूगोल-शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, बिजनेस स्टडीज व अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी. 18 को शिफ्ट 1ए में 1:30 बजे से इतिहास, शिफ्ट 1बी में 3.30 बजे से राजनीति विज्ञान व संध्या 5.30 बजे से समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा होगी.

कोट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola