Bokaro News : सीटीपीएस : वार्ता विफल, भूख हड़ताल जारी

Published at :25 Apr 2026 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सीटीपीएस : वार्ता विफल,  भूख हड़ताल जारी

Bokaro News : नियमित ड्यूटी देने की मांग को लेकर आंदोलन

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि चंद्रपुरा. नियमित ड्यूटी देने की एक सूत्री मांग को लेकर भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीएचपी सेक्शन के बैगन टीपलर साइड के 66 सफाई मजदूरों की आमरण भूख हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. हालांकि देर शाम मजदूरों की वार्ता स्थानीय प्रबंधन के साथ निदेशक भवन में हुई, जो बेनतीजा रही. रात आठ बजे तक चली इस बैठक में प्लांट के परियोजना प्रधान आरके अनुभवी ने कहा कि मामला मुख्यालय स्तर का है, इसलिए वह इसमें कुछ नहीं कर सकते. मामले से मुख्यालय प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है. मजदूरों ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि 13 दिन का काम देना कहीं से भी उचित नहीं है. बैठक में बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने प्रबंधन से कहा कि मामले को लेकर मुख्यालय प्रबंधन के साथ मजदूरों की वार्ता करा दीजिये, ताकि इसका निपटारा हो सके. उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल करने वाले मजदूरों की हर दो घंटे में स्वास्थ्य जांच की जाये. वार्ता विफल होने के बाद मजदूरों ने कहा किजब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. वार्ता में एचआर सेक्शन के अधिकारी आरके चौधरी यूनियन के कृष्णा महतो, सत्य प्रकाश महतो, संजय कुमार महतो, ब्रह्मदेव महतो, तुला सिंह, जितेंद्र महतो, दिव्य चरण सिंह, रंजीत प्रसाद, विनोद ठाकुर आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola