Bokaro News : जरीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जरीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Bokaro News : जरीडीह बस्ती में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ.

विज्ञापन

जरीडीह बस्ती स्थित कमली मैदान में शनिवार से जरीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच में विकास पैंथर्स ने एलएफसी वॉरियर्स को 88 रनों से हरा दिया. विकास पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 201 रन बनाये. एलएफसी वॉरियर्स की टीम आठ विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी. इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सीसीएल कथारा एरिया के जीएम संजय कुमार और अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया. मौके पर पंसस शंभु कुमार सोनी, प्रदीप कुमार महतो, आनंद कुमार गुप्ता, विकास कुमार साहू, समीर श्रीवास्तव, निशांत भगत, सुरेश नायक आदि उपस्थित थे.

बोकारो थर्मल सीआइएसएफ की टीम ने चंद्रपुरा को 100 रनों से हराया

सीआइएसएफ की बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा टीम के बीच शनिवार को बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआइएसएफ कैंप ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया. उद्घाटन डिप्टी कमांडेंट अरुण प्रसाद ई ने किया. बोकारो थर्मल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 161 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में चंद्रपुरा की टीम मात्र 61 रन पर ऑल आउट हो गयी. बोकारो थर्मल की टीम ने 100 रनों से मैच जीत लिया. मौके पर चंद्रपुरा यूनिट के सहायक कमांडेंट ऋषिकेश वसंत, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, कुमार दिवाकर, राजीव कुमार करन सहित दोनों यूनिटों के अधिका व जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola