Bokaro News : मानव शृंखला बना कर किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मानव शृंखला बना कर किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

Bokaro News : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानव शृंखला बनायी गयी.

विज्ञापन

बीएसएल के कोक ओवन एवं कोल कोल केमिकल्स विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मानव शृंखला बनायी गयी. कर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया. उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने संकल्प भी लिया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (आरएमएचपी) धनंजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बिपिन कृष्ण सरतापे उपस्थित थे. कार्यक्रम में सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

नगर प्रशासन विभाग ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

बीएसएल के टाउनशिप में जारी स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. स्वच्छता कर्मियों ने सेक्टर-09 बसंती मोड़ से स्ट्रीट-2 के कोने और वहां से सेक्टर-09ए मस्जिद तक की सफाई की. इस दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भी अपने आसपास सफाई रखने और कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान का नेतृत्व कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) लंबोदर उपाध्याय ने किया. मौके पर उप महाप्रबंधक (नगर सेवा-जन स्वास्थ्य) तरुण श्रीवास्तव और सहायक प्रबंधक (नगर सेवा-जन स्वास्थ्य) विनोद टिग्गा भी थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola