Bokaro News: जीजीएसइएसटी में दो दिवसीय इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन का फैकल्टी कन्वेंशन संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: जीजीएसइएसटी में दो दिवसीय इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन का फैकल्टी कन्वेंशन संपन्न

Bokaro News: गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, कांद्रा, चास, बोकारो में दो दिवसीय इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आइएसटीइ) का फैकल्टी कन्वेंशन संपन्न हुआ.

विज्ञापन

रविवार को अंतिम दिन 33 शोध-पत्रों के पीपीटी प्रस्तुतीकरण के पश्चात प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसके लिए एनआइटी जमशेदपुर के मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ संजय मुखाय विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. साथ ही आईएसटीई बिहार व झारखंड सेक्शन के चेयरमैन तथा एमआईटी मुजफ्फरपुर के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ) मिथिलेश कुमार झा भी इस अवसर पर उपस्थित थे. इस कार्यक्रम की सफलता के उपलक्ष्य में आईएसटीई नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह देसाई, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य व एनटीटीआर कोलकाता के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार तथा एआईसीटीई नई दिल्ली के उपनिदेशक और पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ निखिल कांत ने अपने विचार व्यक्त किया.

अंतिम दिन कुल पांच नगद पुरस्कार शोध-पत्र प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों को प्रदान किये गये

जीजीएसइएसटीसी, बोकारो के निदेशक डॉ प्रियदर्शी झारुहर ने बताया कि अंतिम दिन कुल पांच नगद पुरस्कार शोध-पत्र प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों को प्रदान किये गये. इनमें प्रो. रोहित वर्मा, प्रो. गौतम कुमार, प्रो. सलीम अहमद, डॉ आकाश आर्य, प्रो. शहनाज फरहीन, डॉ मनोजित डे और प्रो. प्रमोद कुमार प्रमुख हैं. बताते चलें कि सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर बिहार-झारखंड के 21 उत्कृष्ट प्राध्यापकों को बेस्ट फैकल्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया था. सफलता के लिए रांची के कुलपति प्रो. (डॉ) डीके सिंह, जीजीईएस, बोकारो के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, प्रबंधन समिति व आईएसटीई सोसाइटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola