Bokaro News : बोकारो में दो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में दो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

Bokaro News : बोकारो जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बोकारो जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैंप दो स्थित समाहरणालय के सभागार में बुधवार को हुई. अध्यक्षता डीसी अजयनाथ झा ने की. बैठक में सड़क दुर्घटना की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, स्कूल बस सुरक्षा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर संरचनात्मक सुधार व प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा हुई. एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर सीवनडीह मोड़ से बोकारो स्टील सिटी स्टेशन मोड़ और जोधाडीह मोड़ से आइटीआइ मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार है. प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. डीसी ने प्राथमिकता के साथ नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया. साथ ही एनएचएआइ के अधिकारियों, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी, बीडीओ, सीओ, बालीडीह थाना प्रभारी व माराफारी थाना प्रभारी को सीवनडीह मोड़ का संयुक्त भ्रमण कर दुर्घटना की दृष्टि से जांच कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का हर हाल में पालन हो. स्कूल बसों के चालकों के लाइसेंस का सत्यापन करें. पुलिस वेरिफिकेशन व हेल्थ चेकअप की व्यवस्था हो. राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग पर जुर्माना वसूले. सड़क किनारे गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करें. 24 से 48 घंटे के भीतर फुटपाथ व पाथवे की सफाई सुनिश्चित करें. रॉन्ग डायरेक्शन में चलने वाले वाहनों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस व डीटीओ विशेष अभियान चलाये.

कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर मॉर्निंग वॉक करने वालों पर पूर्ण अंकुश लगाये. 108 एंबुलेंस सेवा को संवेदनशीलता के साथ संचालित करे. रात्रि वाहन जांच अभियान चलाये. उत्पाद विभाग ढाबों में सघन छापेमारी अभियान चलाये. बैठक के दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर मानवता का परिचय देने वाले गुड सेमेरिटन को डीसी ने सम्मानित किया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, डीटीओ मारुति मिंज, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, ट्रैफिक डीएसपी विद्यासागर, डीपीआरओ रवि कुमार, एडीपीआरओ अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक वालों को पेट्रोल दिया तो पंपों पर होगी कार्रवाई

डीसी ने कहा कि

हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाये. नियम का उल्लंघन करने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द किया जायेगा. चास नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों से टैक्स वसूली तेलमच्चचो ब्रिज के समीप किया जाये. उकरीद मोड़, जैनामोड़ आदि क्षेत्रों में एनएच से बांयी दिशा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए मोड़ से 75-100 मीटर अलग सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola