हाट बाजार, राशन, दवा दुकानों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में कराया जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 1:53 AM

विज्ञापन

बोकारो वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बोकारो जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जा रहा है. डीसी मुकेश कुमार के आदेशानुसार बोकारो जिले के सभी प्रखंडों तथा पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग या सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए लगातार लोगों […]

विज्ञापन

बोकारो वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बोकारो जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जा रहा है. डीसी मुकेश कुमार के आदेशानुसार बोकारो जिले के सभी प्रखंडों तथा पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग या सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए लगातार लोगों को अधिकारियों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है.

जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ग्राम, कस्बा, टोला, पंचायत तथा प्रखंडों में जाकर सब्जी बाजार राशन दुकान, बैंक, दवा दुकान व अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग या सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील करने के साथ उन्हें उसके तरीके भी बताये जा रहे हैं ताकि बोकारो जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके. रोज की तरह गुरुवार को भी डीसी द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने जिले विभिन्न इलाकों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola