Bokaro News : लगोरी खिलाड़ियों के चयन को लेकर प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लगोरी खिलाड़ियों के चयन को लेकर प्रतियोगिता आयोजित

Bokaro News : जूनियर राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात जून तक किया जायेगा.

विज्ञापन

गोमिया. जूनियर राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात जून तक किया जायेगा. इसमें भाग लेने वाली झारखंड टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अमेच्यर लगोरी संघ झारखंड के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह व बोकारो जिला के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. स्कूल के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि अमेच्यर लगोरी संघ झारखंड के सचिव हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता में भाग लेने जायेगी. मौके पर संघ की अध्यक्ष रानी पांडे, निर्णायक अध्यक्ष कौशल कुमार, सेलेक्शन कमेटी के सावन कुमार मेहता, पौलुस व शैलेश कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola