मादक पदार्थों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक से आमजनों को किया जागरूक

Updated at : 24 Jun 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक से आमजनों को किया जागरूक

सूचना व जनसंपर्क विभाग के बैनर तले जिला के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में मादक पदार्थ पर रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों व बाजार में नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

विज्ञापन

बोकारो. सूचना व जनसंपर्क विभाग के बैनर तले जिला के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में मादक पदार्थ पर रोकथाम के लिए सोमवार को विभिन्न स्थानों व बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मादक पदार्थों के सेवन से हो रहे दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया. आम लोगों को बताया गया कि मादक पदार्थ से घर-परिवार बर्बाद हो जाता है और जीवन नष्ट हो जाता है. बताया गया कि मादक पदार्थों से सबसे अधिक युवा प्रभावित हो रहें हैं. उन्हें इसकी लत लग जा रही है और उनका जीवन बर्बाद हो रहा है.

कई युवा मादक पदार्थों के खरीद-बिक्री में पकड़े जा रहे हैं और कम उम्र में ही जेल की सजा भुगत रहे हैं. आम लोगों से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की और इसके प्रति जागरूक रहने का भी सलाह दी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गयी. महिला कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी. नाटक में एक शराबी पति की ओर से उसके परिवार में होने वाले अशांति एवं अव्यवस्थाओं को चित्रित करते हुए समाज में दिन-प्रतिदिन फैल रही नशे की प्रवृत्ति की आदतों का मंचन किया गया.

विभिन्न प्रखंडों में एलइडी जागरूकता वैन से नशा मुक्त जीवन जीने के लिए ऑडियो-वीडियो संदेश को प्रदर्शित कर जागरूक किया गया. उधर, जिला समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ थीम पर विभिन्न गतिविधि का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

कौशल विकास केंद्र में चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विभिन्न प्रखंडों स्थित कौशल विकास केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं के बीच चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया. उन्हें स्वयं ऐसा नहीं करने एवं दूसरों को भी ऐसा नहीं करने को लेकर प्रेरित किया गया. बताते चलें कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर पूर्णतः संकल्पित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola