ePaper

Bokaro News: जेसीएमयू जारंगडीह शाखा की बैठक में कमेटी का हुआ गठन

Updated at : 27 Oct 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: जेसीएमयू जारंगडीह शाखा की बैठक में कमेटी का हुआ गठन

Bokaro News: इसमे संगठन की मजबूती, सदस्यता बढ़ाने और मजदूरों को होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

श्रमिक संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक जारंगडीह खुली खदान कैंटीन में कथारा क्षेत्रीय सचिव मो इकबाल अहमद के अध्यक्षता में रविवार को की गयी. इसमे संगठन की मजबूती, सदस्यता बढ़ाने और मजदूरों को होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने कहा की जेसीएमयू संगठन का नेतृत्व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के देख रेख में संचालित होती है ओर मजदूरों की कोई परेशानी होगी तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा की यूनियन में सभी को बराबर की सम्मान दिया जाता है. मजदूरों के समस्याओ की सूची बनाया जायेगा तथा उसका निराकरण भी कराया जायेगा.

अध्यक्ष चुने गये संजय कुमार

बैठक के बाद पुराने कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने नए कमेटी के लिए चुनाव किया जिसमे अध्यक्ष संजय कुमार व सचिव मो अयूब को चुना गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके अलावे उपाध्यक्ष मो मंसूर, पुरषोतम महतो व परमेश्वर मांझी को बनाया गया. चुनाव बाद कथारा क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने चुने गये पदाधिकारियों को उनके कार्यों से अवगत कराते हुए कहा की श्रमिक संगठन के लिए निस्वार्थ होकर मजदूरों के सभी समस्याओ का निदान करना उनका दायित्व है. इसके अलावे संगठन की मजबूती, सदस्यता बढ़ाने पर मजदूरों के समक्ष उपस्थित होकर उनका हरसम्भव मदद करना है. प्रबंधन के गलत नीतियों का पुरजोर विरोध कर मजदूर हित में कार्य करना ही संगठन का कार्य होता है. बैठक में नरेश मंडल, हेमू यादव, संजय कुमार, मो अयूब, जाकिर अंसारी, अमजद अंसारी, दशरथ मांझी, मो मंसूर, मो इस्लाम अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola