Bokaro News : बकाया विवाद को लेकर कोयला कारोबारी पर फायरिंग

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 1:18 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बाल-बाल बचीं संचालिका, नावाडीह के ऊपरघाट की घटना

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि,बोकारो थर्मल.

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना के पिलपिलो में जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी और उनके पुत्र डॉ शिवम कुमार की कार (जेएच 09एटी 7328) पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की. दो गोली कार के पिछले हिस्से में लगते हुए आरपार हो गयी है. घटना बुधवार रात्रि लगभग 11 बजे की है. कार में बैठे मां-बेटे बाल–बाल बच गये. मामले में जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी के बयान के आधार पर पेंक नारायणपुर थाना में कांड संख्या 05/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

झरिया के कारोबारी पर फायरिंग कराने का आरोप :

घटना की सूचना पाकर बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह भी डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचे और भुक्तभोगी कोल फैक्ट्री की मालकिन एवं उनके पुत्र तथा पुलिस पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली. कोल फैक्ट्री की मालकिन ने हॉस्पिटल में पुलिस को दिये बयान में बताया कि धनबाद के झरिया का कोयला कारोबारी पिंटू अंसारी उनकी फैक्ट्री में कोयला का कारोबार करता था. लीज समाप्त होने के बाद वह उसे फैक्ट्री को खाली करने को कह रही थी. फैक्ट्री की मालकिन का आरोप है कि पिंटू अंसारी के निर्देश पर पिलपिलो निवासी श्याम सुंदर महतो उर्फ कोबरा ने अपने लोगों के साथ मिलकर उन पर गोलीबारी की. कहा कि उक्त दोनों व्यक्ति उन्हें डरा-धमका कर फैक्ट्री पर कब्जा जमाना चाहते थे. मंगलवार को भी श्याम सुंदर महतो ने राजू महतो के घर में आयोजित एक बैठक में कहा था कि फैक्ट्री मालकिन के बेटा को उठा कर जंगल ले जायेंगे. कहा कि उन्हें मोबाइल पर भी धमकी दी गयी थी.

फैक्ट्री के सभी सीसीटीवी कैमरे मिले खराब :

बेरमो एसडीपीओ ने बुधवार को आधी रात के बाद ही लगभग दो बजे घटनास्थल सहित कोल फैक्ट्री जाकर मामले की छानबीन कर जायजा लिया. फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी की भी जांच की, परंतु सभी सीसीटीवी खराब थे. एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फैक्ट्री मालकिन की कार पर फायरिंग हुई है. मामला कोयला के बकाया राशि को लेकर विवाद से जुड़ा हुआ है.

एसपी

ने किया घटनास्थल का निरीक्षण : बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह ने गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपिलो पहुंच कर घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की. जांच के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola