Bokaro News : जेटेट की परीक्षा रद्द करने के विरोध में सीएम का पुतला दहन

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 1:39 AM

विज्ञापन

Bokaro News : जेएलकेएम के नेता व कार्यकर्ताओं ने लगाये सरकार के खिलाफ नारे

विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह. झारखंड में जेटेट परीक्षा रद्द किए जाने से नाराज़ युवाओं का आक्रोश अब सड़कों पर साफ दिखने लगा है. शुक्रवार को नावाडीह में जेएलकेएम के विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी के नेतृत्व में शव यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कटघरा स्थित देवी महतो इंटर कॉलेज मोड़ से शव यात्रा निकाल कर सैकड़ों युवा पैदल एसबीआइ बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सीमाटांड़ होते हुए बिनोद बिहारी महतो चौक पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जेटेट परीक्षा बार-बार रद्द होने से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. कई अभ्यर्थी वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहा है. एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होते हुए कहा कि हम गरीब परिवार से आते हैं दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करते हैं लेकिन हर बार परीक्षा रद्द कर दी जाती है. आखिर हमारे भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा की नयी तिथि घोषित नहीं की गयी तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, मनोज महतो, सुंदर महतो, रंजीत कुमार, समीर अंसारी, संजय राय, प्रवीण रवानी, अलकमा सिबली, अनंतलाल महतो, चेतलाल महतो, महेश महतो, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola