Bokaro News : सीटू नेता की पुण्यतिथि मनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 Mar 2025 11:10 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जारंगडीह स्थित एनसीओइए कार्यालय में सोमवार को सीटू के बीएंडके के पूर्व क्षेत्रीय सचिव संजू रवानी की नौंवी पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

बेरमो. जारंगडीह स्थित एनसीओइए कार्यालय में सोमवार को सीटू के बीएंडके के पूर्व क्षेत्रीय सचिव संजू रवानी की नौंवी पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एटक नेता चंद्रशेखर झा और संचालन विजय भोई ने किया. लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सीटू नेता रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति मरता है, व्यक्तित्व नहीं. स्व रवानी के कार्य व व्यवहार को हर समय याद किया जाता है. उनके असमय जाने से समाज व श्रमिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई. चंद्रशेखर झा, भागीरथ शर्मा, सुबोध सिंह पवार, विल्सन फ्रांसिस, विजय भोई आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मो निजाम, कुणाल कुमार, कमलेश कुमार गुप्ता, मनोज पासवान, श्यामनारायण सतनामी, दीपक कुमार रवानी, गोवर्धन रविदास, समीर कुमार सेन, ललन रवानी, सुंदर रवानी, मनोज रवानी, अख्तर खान, रवि रवानी, राजेश्वर रवानी, केशवचंद मंडल, पंकज कुमार, महतो, सुमित रवानी, राजू मिश्रा, रतन रवानी, बजरंगी शर्मा, जेएलकेएम के नेहाल महतो, पंकज महतो, प्रमोद महतो, रूपेश महतो, सोनू महतो, अजित महतो, संतोष महतो, शशि महतो, रितेश यादव, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola