Bokaro News : सहोदया इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सहोदया इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया दम

Bokaro News : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में सहोदया इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में शनिवार को सहोदया इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. उद्घाटन गोमिया स्कूल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने किया. इसके बाद कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया, जीजीपीएस सेक्टर 5, जीजीपीएस चास, डीपीएस चास, डीपीएस बोकारो, सैमफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, एआरएस पब्लिक स्कूल, डीवाइ पाटिल, होली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल और श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के 260 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.

होली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी और क्रेसेंट पब्लिक स्कूल बने विजेता

बालक वर्ग में होली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी विजेता व क्रेसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो उप विजेता रहे. व्यक्तिगत पुरस्कार केशव (बेस्ट चेंजर), प्रिंस रजवार (बेस्ट डिफेंडर), अंकित राज महतो (बेस्ट प्लेयर) को दिया गया. बालिका वर्ग में क्रेसेंट पब्लिक स्कूल विजेता तथा जीजीपीएस चास उप विजेता रहे. व्यक्तिगत पुरस्कार माही (बेस्ट चेंजर), अवनी सिंह (बेस्ट डिफेंडर) व कृति रानी (बेस्ट प्लेयर) को दिया गया. इन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ एस राधाकृष्णन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष डॉ एएस गंगवार, सचिव विश्वजीत पात्रा, आइइपीएल ओरिका के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास, गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता, अनिल प्रसाद, अमित कुमार पांडे, शिव दयाल, हरलीन कौर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola