Bokaro News : गोमिया में ट्रैक्टर पलटने बाल मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया में ट्रैक्टर पलटने बाल मजदूर की मौत

Bokaro News : पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना, कर दिया मृतक के शव का दाह-संस्कार

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत उदा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से 16 वर्ष मजदूर नितेश बास्के की मौके पर ही मौत हो गयी. वह दारी दाग निवासी किशोर मांझी का दूसरा पुत्र था. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात नितेश डुमरी से ट्रैक्टर द्वारा ईंट उतारकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में जा पलट गया. हादसे में नितेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक को मामूली चोटें आयीं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही गुपचुप तरीके से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. इससे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. मामले की जांच में जुटी पुलिस : इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola