Bokaro News : चांदो प्रखंड निर्माण की मांग विस में उठायेंगे : जयराम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चांदो प्रखंड निर्माण की मांग विस में उठायेंगे : जयराम

Bokaro News : चांदो प्रखंड निर्माण समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डुमरी विधायक जयराम महतो से मिला और ज्ञापन देकर चांदो को प्रखंड बनाने का मुद्दा विधानसभा के चालू सत्र में उठाने का आग्रह किया.

विज्ञापन

बेरमो. चांदो प्रखंड निर्माण समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डुमरी विधायक जयराम महतो से मिला और ज्ञापन देकर चांदो को प्रखंड बनाने का मुद्दा विधानसभा के चालू सत्र में उठाने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कहा था कि 12 पंचायतों को मिला कर चांदो प्रखंड बनाने के लिए पहल की जायेगी. इस सवाल को प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा में उठायेंगे. प्रतिनिधिमंडल में समिति के संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद नायक, मनोज नायक, पदुम महतो, कुलदीप मंडल, गंगासागर रजक, अष्टमी नायक, पिंटू नायक, आकाश नायक, आशुतोष नायक समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पेटरवार प्रखंड की दस, जरीडीह प्रखंड की बारू व कसमार प्रखंड की सनपुरा पंचायत को मिला कर चांदो को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर दो दशक से आंदोलन चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola