चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में कई महत्पवपूर्ण पद रिक्त, लोगों में असंतोष
18,19,20,21 | Prabhat Khabar Network
चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से विकास कार्य बाधित हैं। आम लोगों को अपने कामों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों की कमी है. इसकी वजह से कार्य बाधित हो रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है. प्रखंड में पंचायती पदाधिकारी, सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी और शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पद प्रभार में चल रहा है.
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्त है. स्वीकृत 38 पंचायत सचिवों की जगह मात्र 22 ही कार्यरत हैं. एक पंचायत सचिव को कई पंचायतों का प्रभार दिया गया है.
प्रखंड में स्वीकृत 10 जनसेवकों में से आठ कार्यरत हैं और दो रिक्त है. प्रखंड में सरकारी सहायक अभियंता और कनीय अभियंता नहीं हैं, प्रभार पर काम चलाया जा रहा है. प्रखंड कार्यालय में तीन सहायक का पद स्वीकृत है, जिसमें एक का जिला प्रतिनियुक्ति और दो कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










