Bokaro News : झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सदस्य का निधन

Published at :09 Feb 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सदस्य का निधन

Bokaro News : झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सदस्य व फुसरो नगर अध्यक्ष 42 वर्षीय मधु पासवान का निधन रविवार की शाम को सेंट्रल हॉस्पिटल में हो गया. वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे.

विज्ञापन

बेरमो. झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सदस्य व फुसरो नगर अध्यक्ष 42 वर्षीय मधु पासवान का निधन रविवार की शाम को सेंट्रल हॉस्पिटल में हो गया. वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे. मुंबई के हॉस्पिटल से इलाज करा कर हाल ही में लौटे थे. सुभाष नगर में अपनी बहन के आवास पर रह रहे थे. उनके निधन पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो, उपाध्यक्ष कृष्णा थापा, केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, नरेश महतो, अशोक महतो, हेमलाल महतो, गिरिधारी, महतो, छोटेलाल गुप्ता, जगदीश महतो, रामकृत महतो आदि शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे. स्व पासवान को श्रद्धांजलि दी. बेनीलाल महतो ने कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola