Bokaro News : मधुमक्खियों के हमले से सीसीएल कर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मधुमक्खियों के हमले से सीसीएल कर्मी की मौत

Bokaro News : मधुमक्खियों के हमले से सीसीएल कर्मी सुबल मल्लाह (50 वर्ष) की मौत सोमवार को हो गयी.

विज्ञापन

फुसरो, मधुमक्खियों के हमले से सीसीएल कर्मी सुबल मल्लाह (50 वर्ष) की मौत सोमवार को हो गयी. वह पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी केवट टोला के रहने वाले थे और सीसीएल ढोरी एरिया के एएडीओसीएम परियोजना में ड्रिल ऑपरेटर थे. वह दुगदा केवट टोला स्थित ससुराल गये हुए थे. वहां बगान में कुछ काम कर रहे थे. तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. आनन-फानन में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर बेरमो थाना की पुलिस और कई यूनियनों के नेता पहुंचे. यूनिनन नेताओं ने सीसीएल के अधिकारियों से बात कर मृतक के आश्रित को प्रावधान के अनुसार नौकरी व मुआवजा देने की मांग की. अधिकारियों ने कहा कि प्रावधान के अनुसार मृतक के परिवार को हरसंभव मदद दी जायेगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो चास भेज दिया. स्व मल्लाह के परिवार एक पुत्र, पत्नी सहित अन्य लोग हैं. श्रमिक नेता विकास कुमार सिंह, कैलाश ठाकुर, धीरज कुमार पांडेय आदि ने अस्पताल पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola