ट्रेन की चपेट में आने से सीसीएल अधिकारी घायल

ट्रेन की चपेट में आने से सीसीएल अधिकारी घायल
फुसरो. फुसरो रेलवे स्टेशन में सोमवार की देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से सीसीएल ढोरी एरिया की कल्याणी परियोजना के डिप्टी मैनेजर (माइनिंग) आदित्य शर्मा घायल हो गये. वह प्रतिदिन रामगढ़ से आकर ड्यूटी करते हैं. सोमवार की देर रात को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने आ रहे थे. फुसरो स्टेशन में ट्रेन से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गये. रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया. ढोरी एरिया के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, एसडीओसीएम पीओ शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधन तौकीर आलम, आनंद कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल उनका हाल जानने पहुंचे. श्री शर्मा का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




