ePaper

Bokaro News : उत्पादन लक्ष्य से 50 मिलियन टन दूर है सीसीएल

Updated at : 03 Jan 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : उत्पादन लक्ष्य से 50 मिलियन टन दूर है सीसीएल

Bokaro News : सीसीएल को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तीन माह में 50 मिलियन टन से ज्यादा उत्पादन करना होगा.

विज्ञापन

कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सीसीएल को चालू वित्तीय वर्ष में 110 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तीन माह में 50 मिलियन टन से ज्यादा उत्पादन करना होगा. दो जनवरी तक 51.44 मिलियन टन उत्पादन हुआ है. 31 दिसंबर 2025 तक उत्पादन लक्ष्य 74.25 मिलियन टन था, जबकि हुआ 50.94 मिलियन टन. मालूम हो कि इस वर्ष भारी बरसात के कारण सीसीएल का हर एरिया अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है. बेरमो कोयलांचल के बीएंडके, ढोरी व कथारा का भी यही हाल है. दो जनवरी तक सीसीएल के डीविजन-1 ने 37.648 टन तथा डीविजन-2 ने 13.787 टन कोयला उत्पादन किया है. सीसीएल के पास दो जनवरी तक 10.89 मिलियन टन कोल स्टॉक था.

ऐसा है एरिया का प्रदर्शन

एरिया वित्तीय वर्ष का लक्ष्य उत्पादन (दो जनवरी तक)

आम्रपाली-चंद्रगुप्त 31.0 9.453

मगध-संघमित्रा 24.0 14.371पिपरवार 5.5 4.979

एनके 3.4 1.260रजहरा 1.3 0.558

बरका-सयाल 9.0 5.501अरगड्डा 2.2 1.526

बीएंडके 11.8 4.984गिरिडीह 0.8 0.378

ढोरी 5.4 2.835हजारीबाग 6.6 1.966

कथारा 4.4 1.912कुजू 2.7 1.220

रजरप्पा 2.0 0.491

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola