Bokaro News : बरात जा रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बाघमारा थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास हरिणा-चंद्रपुरा रोड पर रविवार की देर रात 12 बजे बारातियों से भरी गाड़ी जेएच-01-एके-4701 पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

फुसरो/बाघमारा . बाघमारा थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास हरिणा-चंद्रपुरा रोड पर रविवार की देर रात 12 बजे बारातियों से भरी गाड़ी जेएच-01-एके-4701 पेड़ से टकरा गयी. इसमें सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों को इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. बताया जा रहा है कि फुसरो के मकोली से मांदरा ( बरोरा ) पांच लोग एक चारपहिया वाहन से बरात जा रहे थे. संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकरायी. सवार ऋषिराज व चालक राजू महतो को गंभीर चोटें लगी हैं. मौके पर पहुंची बाघमारा थाना के रात्रि गश्ती दल ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ली है.

दहेज का सामान लेकर लौट रहा वाहन पलटा

बेरमो. ऊपरघाट के जुड़ामना-हरलाडीह रोड स्थित कैलाश महतो स्मारक हाइ स्कूल स्कूल के समीप एक बाराती वाहन पलट गया. अच्छा रहा कि चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावाडीह से माल वाहक गाड़ी दहेज का समान लेकर वापस जा रही थी. संतुलन बिगड़ने से वह पलट गयी. वाहन में लदे सभी समान क्षतिग्रस्त हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने चालक व खलासी को बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola