Bokaro News: ललपनिया, कोदवाटांड समेत कई पंचायतों में लगा शिविर, पहुंचे लोग

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Nov 2025 10:56 PM

विज्ञापन

Bokaro News: गोमिया प्रखंड की ललपनिया, कोदवाटांड़, तुलबुल, गोमिया, पलिहारी गुरुडीह, सियारी व चतरोचट्टी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम और स्थानीय मुखिया, पंसस सहित कई लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने कहा कि सरकार की योजनाएं अब आपके द्वार पर पहुंच रही हैं. इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में पेयजल विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. मौके पर बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी,थाना प्रभारी रविकुमार, मुखिया ममता देवी, मुखिया बलराम रजक,पंसस हरिनारायण प्रजापति, उपमुखिया नरेश साव,रोजगार सेवक कपिल रविदास, पंचायत सचिव विवेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola