Bokaro News : बोकारो बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती मनी

Bokaro News : बोकारो और चास में बुद्ध जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

बोकारो बुद्ध बिहार के तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर-04 बोकारो बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती व संगठन का 50वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. श्रीलंका से आये हुए भिक्खू सुमेधा थेरो के नेतृत्व में उपासक-उपासिकाओं, बौद्ध धर्म के अनुयायियों व अन्य धर्मावलंबियों ने पूजा की. इसके बाद त्रिशरण, पंचशील व महापरित्राण का पाठ किया गया. भिक्खू सुमेधा थेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश है सभी मानव एक ही है. सचिव कालीपद रजक ने कहा कि बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं. बौद्ध विद्वान नगीना प्रसाद महतो ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश से आतंकवाद, उग्रवाद, युद्ध, घृणा, हिंसा आदि तनावपूर्ण माहौल को दूर किया जा सकता है. मौके पर रवींद्र कुमार, आरपी वर्मा, सुरेश प्रसाद, राकेश, मंजू साह, वागेश्वर साह, शामो देवी, सुशीला देवी, रितु कुमारी, शौर्य रंजन, संजय गुप्ता, डॉ राजीव रंजन, बाला राम, सुरजीत कुमार, सीता राम महतो आदि मौजूद थे.

चास में हुई पूजा व निकली धम्म यात्रा

बुद्ध विचार संघ चास- बोकारो की ओर से शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कुशवाहा भवन चास में पूजा व धम्म यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा चास तेलीडीह कुशवाहा भवन से निकाली गयी और फोरलेन, सेक्टर 12, बारी कोऑपरेटिव, नया मोड़, गरगा पुल, धर्मशाला मोड़ होते हुए वापस लौटी. बौद्ध भंते एमके राजन और बौद्धाचार्य वीएन मेहता ने बुद्ध वंदना, प्रार्थना, त्रिरत्न, पंचशील, महामंगल अष्ठगाथा, मेतासूत का पाठ और बौद्ध शिक्षाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. राकेश कुमार महतो, ललन आनंदकर, कुंवर सिंह कुशवाहा, देवानंद राम, केएन सिंह, आरपी सिन्हा, नंद किशोर प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह आदि ने भगवान बुद्ध के जीवनी पर प्रकाश डाला. आयोजन में समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव सुनील प्रसाद धर्मेंद्र पटेल, राजू रंजन, सुनील गांधी, त्रिलोकी नाथ सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार मेहता, गोपाल प्र सिंह, राजेश कुमार, गायत्री देवी, आरती कुंवर, किरण राज, उपेंद्रनाथ वर्मा, राज कुमार, सिद्धार्थ, अखिलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि का याेगदान रहा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola