ePaper

विकास संबंधित योजनाओं से अवगत हुए बीएसएल अधिकारी

Updated at : 19 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
विकास संबंधित योजनाओं से अवगत हुए बीएसएल अधिकारी

ट्रेनिंग एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) की बैठक आयोजित, दी गयी कई जानकारियां

विज्ञापन

बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी की अध्यक्षता में ट्रेनिंग एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) की बैठक शुक्रवार को की गयी. इसमें बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष तथा मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) विभाग के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) विभाग द्वारा संपन्न विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम व अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे वरीय प्रबंधक मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) प्रीति कुमारी ने एक प्रस्तुतिकरण द्वारा जानकारी दी. इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष की ज्ञानार्जन एवं विकास संबंधित योजनाओं और प्राथमिकताओं से भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. मुख्य महाप्रबंधक (एमटीआई, रांची) संजय धर ने फ्यूचर रेडी सेल-फ्यूचर रेडी एचआर पर चर्चा की. निदेशक प्रभारी ने सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए ज्ञानार्जन व विकास गतिविधियों को संगठन की आवश्यकताओं के अनुरूप और प्रभावी बनाने पर बल दिया. साथ ही सेल्फ लर्निंग व इम्प्रूवमेंट, गैप एनालिसिस, नॉलेज बैंक सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. अधिशासी निदेशकों ने भी बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित अपने विचार रखे. मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) मनीष जलोटा ने सभी का स्वागत किया. निदेशक प्रभारी ने बीएसएल को हाल ही में प्राप्त विभिन्न पुरस्कारों के लिए संबंधित विभागों और टीम के सदस्यों को बधाई दी. इनमें प्रमुख तौर पर नेशनल अवार्ड फॉर मैन्युफैक्चरिंग कम्पेटिटिवेनेस्स 2023-24, ग्रीनटेक इएचएस लीडरशिप अवार्ड तथा समृद्धि मैनेजमेंट एंड बिज़नेस क्विज अवार्ड शामिल थे. बैठक के अंत में महाप्रबंधक मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola