Bokaro News : भाई ने भाई के पेट में मारा चाकू
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 Jul 2025 9:52 PM
Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको नायक टोला में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक चचेरे भाई ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया.
फुसरो. पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको नायक टोला में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक चचेरे भाई ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय पुत्र सोनू नायक उर्फ नवीन को पुलिस ने इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया. आरोपी 25 वर्षीय मदन नायक फरार हो गया. सोनू ने बताया कि पूजा करने के लिए घर से मंदिर जा रहा था. अचानक मदन ने चाकू से हमला कर दिया. इधर, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया किया घायल की ओर से आवेदन दिया गया है. जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा.
आरोपी को भेजा गया जेल
ललपनिया. गोमिया थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में आरोपी पड़रिया निवासी अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. उसके खिलाफ कांड संख्या 61/25 दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










