Bokaro News : कार्यों में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें कर्मी : अधिशासी निदेशक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कार्यों में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें कर्मी : अधिशासी निदेशक

Bokaro News : बीएसएल में सेफ्टी एपेक्स कमेटी की बैठक, सुरक्षा संस्कृति में वांछित परिवर्तन लाने के लिए सभी की भागीदारी पर बल.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अधिशासी निदेशक (संकार्य) कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को प्रिय रंजन अधिशासी निदेशक (संकार्य) की अध्यक्षता में बीएसएल के सेफ्टी एपेक्स कमेटी की बैठक हुई. प्रिय रंजन ने सभी को प्रत्येक कार्य में सुरक्षा मानकों का शत -प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. प्रिय रंजन ने सुरक्षा संस्कृति में वांछित परिवर्तन लाने के लिए सभी की भागीदारी पर बल दिया. उन्होंने सेफ्टी से संबंधित प्राप्त सुझावों के अतिशीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया, ताकि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल किया जा सके. मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) बीके सरतापे ने बैठक की जानकारी दी. विकास गुप्ता, महाप्रबंधक (सुरक्षा) ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधित विभिन्न गतिविधियां व बीएसएल द्वारा सुरक्षा में बेहतरी के लिए किये जा रहे नई पहलों के बारे में बताया. यूनियन प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा के विभिन्न आयामों में प्रगति व सुधार के बारे में सुझाव दिये. बैठक में संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष वरीय अधिकारी व बीएसएल में पंजीकृत यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola