Bokaro News: कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सचेत रहें कर्मी

Published at :13 Feb 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सचेत रहें कर्मी

Bokaro News: बीएसएल के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में दो दिवसीय सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में दो दिवसीय सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार से हुई. उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) डीआर टोप्पो व एसके भगत उपस्थित थे. डीआर टोप्पो ने प्रतिभागियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी. संयंत्र में सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया. कहा कि प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को अपने सहकर्मियों के साथ साझा करें. कार्यस्थल पर लागू करें. महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) एसके भगत ने संयंत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम में ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के वरीय ऑपरेटिव राकेश कुमार और इंस्ट्रक्टर अर्जुन प्रसाद बाउरी का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे कर्मी लाभान्वित होंगे. ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के एसकेडी भौमिक, कनीय प्रबंधक ने स्वागत किया.

21 अधिशासी प्रतिभागी के रूप में ले रहें हिस्सा

सिविल इंजीनियरिंग विभाग (सीइडी) में मुख्य महाप्रबंधक (सीइडी) शालीग्राम सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. श्री सिंह ने कार्य स्थल पर सतत सुरक्षा बनाये रखने की अपील की. शुरुआत सीइडी विभाग के डीएसओ बीवी चंद्र द्वारा सुरक्षा शपथ व परिचय भाषण से हुई. पहले सत्र में बीबीएस (बिहेवियर-बेस्ड सेफ्टी) पर पी मिंज, सहायक महाप्रबंधक (सीइडी) व पी स्वैन, सहायक महाप्रबंधक (सीईडी) के ने संकाय के रूप में बिहेवियर-बेस्ड सेफ्टी के तहत बीओ (बिहेवियर ऑब्जर्वर), यूए (अनसेफ एक्ट) व यूसी (अनसेफ कंडीशन) पर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के 21 अधिशासी प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेसर्स एएसके-ईएचएस द्वारा बीएसएल के प्रशिक्षित अधिकारी संकाय के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola