Bokaro News : चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी महिला मोर्चा : रतनलाल मांझी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी महिला मोर्चा : रतनलाल मांझी

Bokaro News : बोकारो महानगर व चास नगर महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक में चुनावी चर्चा, सभी को एकजुट होकर मेयर और पार्षद उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए काम करना है.

विज्ञापन

चास, मारवाड़ी पंचायत भवन, चास में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर और चास नगर महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई. चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि निगम चुनाव में महिला-बहनों की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है. वार्ड संख्या 1 से 35 तक और मेयर पद पर जीत दिलाने का जिम्मा महिला मोर्चा बखूबी निभा सकती है. महानगर उपाध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध हैं. बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर मेयर और पार्षद उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए काम करना है. बैठक का संचालन महिला मोर्चा बोकारो महानगर की सचिव रेखा देवी ने किया. मौके पर चास नगर अध्यक्ष शांति किस्कू, बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदौश नूरी, उमेश ठाकुर, मन्नू सिंह, जयमाला देवी, अनीता देवी, रिंकू रीति, गीता देवी, फूल कुमारी,गुड़िया देवी, फुलिया देव, संगीता देवी, विश्वका देवी, रीना कुमारी, रमा कुमारी, आरती देवी, दीपावली देवी, शर्मिला देवी, हीरामणि देवी, सदानंद गोप, भागीरथ शर्मा, बैजनाथ पाल, सुनील सिंह, दिगंबर महतो, राकेशलाल सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola