Bokaro news: पोषण के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news: पोषण के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Bokaro news: पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय के सभागार में पंचायत स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन.

विज्ञापन

पेटरवार, बाल विकास परियोजना कार्यालय पेटरवार की ओर से चलाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय के सभागार में पंचायत स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति मुख्य रूप से उपस्थित थी. कार्यक्रम के दौरान पंचायत की सेविकाओं की ओर से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक एवं खाद्य व्यंजनों का स्टॉल लगाकर ग्रामीण महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान महिलाओं को मडुवा या रागी आटा का हलुवा, रोटी, मकई चाट, पकौड़ा, गुंदली का खीर, ज्वार की रोटी, चावल का ढक्कन डब्बा, अंकुरित चना मसाला, घरेलू साग- सब्ज़ियों से निर्मित व्यंजन प्रदर्शित कर जानकारी दी गयी. कम तेल-मसाला, कम चीनी से स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाने की विधि बतायी गयी. बाल विकास परियोजना कार्यालय की पर्यवेक्षिका आरजू प्रवीण ने कहा कि यह व्यंजन पौष्टिक है. इसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और पुरुष दोनों ही आसानी से बनाकर रोगमुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. इस दौरान अन्नप्रासन्न एवं गोद भराई कार्यक्रम किया गया. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका पूतन देवी, रीता देवी, माया देवी, रेशम सहगल, निशा सेठी, प्रीतिबाला, विभावरी देवी, रेखा कश्यप, सोमरी देवी, बेला देवी, गीता देवी, भगवती देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola