Bokaro news: भाजपा के इशारे पर पूरे देश में हो रही है वोट चोरी : बेला प्रसाद

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Oct 2025 11:09 PM

विज्ञापन

Bokaro news: कांग्रेस का बोकारो जिला में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी बोले : जनता तक पहुंचायेंगे सच्चाई.

विज्ञापन

चास, कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर पूरे देश में वोट चोरी हो रही है. लोगों का अधिकार लूटा जा रहा है. श्री प्रसाद ने यह बातें शुक्रवार को बोकारो जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत चास के एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रखंड व मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. हस्ताक्षर अभियान के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को एक लक्ष्य दिया गया.

सह प्रभारी श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग से मिलीभगत कर संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर रही है. इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी है. यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष है. कहा जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ वोट चोरी उजागर की है, अब जरूरत है कि इन तथ्यों को हम जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके.बीजेपी के इशारे पर पूरे देश में वोट चोरी हो रहा है .

देश के संविधान और लोगों के अधिकार को बचाने की जरूरत : जलेश्वर महतो

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर देश के संविधान और लोगों के अधिकार को बचाने की जरूरत है .केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या विभिन्न माध्यमों से करने का प्रयास किया जा रहा है. पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल पटेल ने कहा कांग्रेस ने देश को आजाद कराकर देश को नई दिशा देने का काम किया. जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के माध्यम से बोकारो जिला के प्रदेश सचिव मनोज कुमार, देवाशीष मंडल, निजाम अंसारी, अली अंसारी सहित ने संबोधित किया. मुख्य रूप से चास नगर अध्यक्ष गौरव राय, अजीत चौधरी,अशोक मिश्रा, निजाम अंसारी, अशोक मंडल, मुख़्तार अंसारी, जलेश्वर दास, सबीर अंसारी , तुलसी महतो, नेहा यादव, पूनम यादव ,आशा देवी, असीम शर्मा, पीयूष पाठक, विभूति पांडे, राजीव कुमार सहित कई पार्टी नेताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola