Bokaro News : बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बने विनोद गर्ग
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 May 2025 11:23 PM
Bokaro News : सत्र 2025-27 के लिए निर्विरोध हुए निर्वाचित, बोले विनोद गर्ग : बेहतर कार्य कर समाज को आगे ले जाने की दिशा में कार्य करेंगे.
चास, बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विनोद गर्ग ने शनिवार को मारवाड़ी पंचायत चास से नामांकन किया था. एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण विनोद गर्ग निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने. मंगलवार को समाज के लोगों ने नये अध्यक्ष को सम्मानित किया. जिला अध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि बोकारो में मारवाड़ी समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं. बेहतर कार्य कर समाज को आगे ले जाने की दिशा में कार्य करेंगे. कहा कि चुनाव में निर्विरोध चयन होना समाज की एकता को दर्शाता है. मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनिल गोयल, सह चुनाव पदाधिकारी रितेश लोधा, जयप्रकाश तापड़िया, समाज के वरीय सदस्य ओम प्रकाश राजोरिया, मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष अशोक जगनानी, बेरमो शाखा अध्यक्ष छितरमल अग्रवाल, सचिव कृष्णा चांडक, सुरेश बंसल, प्रेम राज गोयल, दिलीप कुमार मित्तल, पेटरवार शाखा अध्यक्ष प्रेम मोर, शशि सिंघला , जैनामोड़ शाखा अध्यक्ष नवीन गर्ग, बोकारो शाखा के शिव जिन्दल, नरेश अग्रवाल, चास शाखा अध्यक्ष हनुमान पिलानिया एवं जिला के पदाधिकारी के रूप में किशन रिटोलिया, सीताराम अग्रवाल, अशोक जगनानी, प्रमोद तापड़िया, अनूप अग्रवाल, मुकेश भगोरिया, विकास अग्रवाल, अनूप सुद्रानिया, पंकज बंसल, अरुण केजरीवाल सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










