Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी व शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी व शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Bokaro News : संगठन, संस्कार व राष्ट्र सेवा की दिशा में सेविकाओं की भूमिका के बारे बताया गया, संचलन में 380 बहनों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बोकारो, राष्ट्र सेविका समिति ने शुक्रवार को विजयादशमी व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया. पथ संचलन बोकारो सिटी सेंटर से शुरू होकर सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर तीन में संपन्न हुआ. धनबाद विभाग कार्यवाहिका अनुराधा सिंह संगठन, संस्कार व राष्ट्र सेवा की दिशा में सेविकाओं की भूमिका के बारे बताया. संचलन में 380 बहनों ने भाग लिया. कार्यक्रम संचालन में मुख्य भूमिका सीमा सिंह व अर्चना कुमारी ने निभायी. ध्वज वहन का दायित्व अदिति कुमारी ने संभाला. श्लोक पाठ सीमा सिंह ने प्रस्तुत किया. जगन्नाथ शाही व समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व व स्वयंसेवक उपस्थित रहे. राष्ट्र सेविका समिति के इस आयोजन ने विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय चेतना, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश समाज में पहुंचाया.

सेक्टर-12 में हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम

सेक्टर-12 में शुक्रवार को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ. बौद्धिककर्ता जगन्नाथ शाही ने स्वयंसेवकों व नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज जाति में बंटा हुआ है, परिणाम स्वरूप हिंदू समाज कमजोर दिखता है, भले ही है नहीं. अनेकों राष्ट्र मिट गये, परंतु भारत आज भी सीना ताने हुए शान से खड़ा है. मौके पर महानगर सह संघ चालक संजय राय, विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ नरेंद्र कुमार राय, नगर कार्यवाह राजीव कुमार, कमलेश राय, मनोज कुमार सिंह, ललित कुमार, रंजीत मंडल, जनार्दन प्रसाद सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुभाष राय, अजय कुमार, नीरज कुमार, बीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, करण गोराई, अरुण ठाकुर, सुभाष सिंह, सत्यरंजन, पार्थ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola