Bokaro News: डस्टबिनों की गंदगी से उठती सड़ांध से कॉलोनी में रहना दूभर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: डस्टबिनों की गंदगी से उठती सड़ांध से कॉलोनी में रहना दूभर

Bokaro News: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के आवासीय कॉलोनी के सभी डस्टबीनों सहित सब्जी मार्केट,थाना चौक आदि पर कचड़ा जमा करने को लेकर डीवीसी के द्वारा बनाये गये डस्टबीनों से उठती सड़ांध की बदबू से कॉलोनीवासियों,सब्जी एवं फल बाजार के दूकानदारों का रहना दूभर हो गया है.

विज्ञापन

डीवीसी सिविल विभाग के द्वारा पूरे आवासीय कॉलोनी के सभी जोनों में स्थित डस्टबीनों में जमा कचड़ा एवं गंदगी निविदा के तहत संवेदकों के द्वारा टै्रक्टरों से उठाने का कार्य किया जाता है.परंतु विगत् दो माह से डस्टबीनों से कचड़ा एवं गंदगी को उठाने का कार्य नहीं किया जा रहा है जिसके कारण सभी डस्टबीन गंदगी एवं कचड़ा से भरे हुए हैं.

निविदा फाइनल होते ही पूर्व की ही तरह कचड़ा उठाव शुरू कर दिया जाएगा : राहुल

गंदगी का आलम यह है कि डस्टबीनों से फैलकर अब वह सड़क तक फैल गया है.मामले को लेकर डीवीसी सिविल के प्रबंधक राहुल उरांव ने कहा कि निविदा फाइनल नहीं होने के कारण ही डस्टबीनों से कचड़ा का उठाव नहीं हो पा रहा है.निविदा फाइनल होते ही पूर्व की ही तरह कचड़ा उठाव आरंभ कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola