Bokaro News : आदिवासी सामाजिक संगठनों ने निकाली आक्रोश महारैली

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Oct 2025 10:39 PM

विज्ञापन

Bokaro News : कुड़मी की ओर से अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग का विरोध, महारैली के बाद राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन व नया मोड़ बोकारो से चेक पोस्ट चास तक की सड़क लगभग तीन घंटे रही जाम.

विज्ञापन

बोकारो, कुड़मी महतो की ओर से अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी बचाओ मोर्चा बोकारो के आह्वान पर आदिवासी सामाजिक संगठनों ने बुधवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे नया मोड़ बिरसा चौक से आदिवासी आक्रोश महारैली निकाली. रैली के दौरान आदिवासी समाज ने कुड़मी समाज की मांग का विरोध किया. वहीं, रैली में उमड़ा आदिवासियों का जनसैलाब के कारण नया मोड़ बोकारो से चेक पोस्ट चास तक की सड़क लगभग तीन घंटे जाम रहा. जाम से स्कूल बच्चों के साथ-साथ आमलोग भी परेशान हुए. रैली लगभग 1.30 बजे डीसी कार्यालय के पास पहुंची. यहां समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की. बैरिकेड को हटाकर डीसी कार्यालय तक पहुंचे. इस दौरान समाज के लोगों व पुलिस प्रशासन के बीच धक्का मुक्की हुई. महारैली के बाद आदिवासी संगठन ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीसी को सौंपा. शाम पांच बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई. मांग पत्र में बताया है कि कुड़मी समुदाय के सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और अन्य संस्थाएं कई वर्षों से रेल टेका, डहर छेका जैसे आंदोलनों के माध्यम से अलोकतांत्रिक ढंग से अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की मांग कर रहे हैं. अमित सोरेन ने कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों पर दबाव बनाकर राजनीतिक सौदेबाजी कर रहे हैं. कुड़मी महतो समुदाय द्वारा छल-कपट से फर्जी इतिहास रचाने का प्रयास कर रहे है. जबकि आदिवासी पूर्वजों के बलिदान और शहादत से आदिवासी समाज को अधिकार प्राप्त हुए हैं. महारैली में रामलाल सोरेन, कुमार आकाश टुडू, अनिल मुर्मू, सोहराय हांसदा, मंतोष सोरेन, अजीत मुर्मू, महेश सोरेन, सोहन हेमराम, अजय किसको, मनीष मुंडा, उमाशंकर मोदी, दिलीप हेंब्रम, लुदू मांझी, पंकज मरांडी, दशरथ टुडू, अजीत किस्को, शांति सोरेन, बलबीर मुर्मू, अजय हेंब्रम सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी महिला व पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola