Bokaro News : 3.87 लाख की साइबर ठगी में साजिशकर्ता समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Sep 2025 10:31 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र के मुर्तजा अंसारी के खाते से थे उड़ाये थे 3,87,999 रुपये, आरोपियों में नवादा का शशि शेखर, कोडरमा के सूरज कुमार व लक्ष्मण रजक शामिल.

विज्ञापन

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के मुर्तजा अंसारी से हुए साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन पर तीन लाख 87 हजार 999 रुपये एटीएम से गायब करने का आरोप है. घटना माराफारी थाना क्षेत्र में 25 जून को हुई थी. गिरफ्तार मुख्य आरोपी बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकाल का निवासी शशि शेखर है. माराफारी थाना पुलिस ने इसके अलावा उसके सहयोगी कोडरमा के सूरज कुमार व लक्ष्मण कुमार रजक को भी गिरफ्तार किया है. तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. शनिवार को माराफारी थाना में मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि 26 जून को बालीडीह के मखदुमपुर की रहनेवाली निखत परवीन ने साइबर फ्राॅड का मामला दर्ज कराया था. निखत के अनुसार, 22 जनू की शाम पौने सात बजे उनके पति मो मुर्तजा अंसारी सिवनडीह स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम से पैसा निकालने गये थे. एक बार पैसा निकालने के बाद एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. परेशान होकर एटीएम रूम की दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल किया. उधर से कहा गया कि वह पीछे हटकर अपना पिन नंबर डालें. उन्होंने वैसा ही किया गया. इसके बाद बताया गया कि आप बांसगोड़ा एसबीआइ एटीएम के पास जायें. वहां इंजीनियर है. वह आपका फंसा एटीएम कार्ड निकाल देगा. बांसगोड़ा जाते ही एकाउंट से तीन लाख 87 हजार 999 रुपये निकासी का मैसेज आ गया.

कोडरमा के लक्ष्मण ने लालच में भाड़े पर दे दिये थे बैंक के कागजात

मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुसंधान के लिए एसपी हरविंदर सिंह ने विशेष टीम का गठन किया था. अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक अरविंद प्रसाद यादव के नेतृत्व में जांच के दौरान दिलचस्प बात सामने आयी. मोबाइल नंबर-92——-63 के धारक लक्ष्मण कुमार कोडरमा का रहनेवाला है. उसने पैसे के लालच में अपना मोबाइल नंबर, यूनियन बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड भाडे़ पर कोडरमा के रहनेवाले सूरज शर्मा दिया था. सूरज ने लक्ष्मण के बैंक से जुड़ी सभी सामग्री को किराये पर बिहार के नवादा के थाना वारिसलीगंज स्थित धनकाल निवासी शशि शेखर को दे दिया. घटना को शशि शेखर ने अंजाम दिया. अनुसंधान के बाद तीनों अभियुक्तों को शुक्रवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल व बैंक से जुडे़ सभी कागजात बरामद कर लिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola