Bokaro News : रक्त का कोई विकल्प नहीं : श्वेता सिंह

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रक्त का कोई विकल्प नहीं : श्वेता सिंह

Bokaro News : तेरापंथ युवक परिषद ने अपने 61वें स्थापना दिवस पर सेक्टर-02 डी स्थित जैन मिलन केंद्र में रक्तदान अमृत महोत्सव 2025 मनाया.

विज्ञापन

बोकारो, तेरापंथ युवक परिषद की ओर से बुधवार को सेक्टर-02 डी स्थित जैन मिलन केंद्र में अपने 61वें स्थापना दिवस पर रक्तदान अमृत महोत्सव 2025 मनाया गया. मुख्य रूप से मौजूद विधायक श्वेता सिंह ने रक्तवीरों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि रक्त का एकमात्र विकल्प दान है. सदर अस्पताल ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर ने कहा कि रक्तदाता सही मायने में इंसानियत निभाते हैं. परिषद के अध्यक्ष चंदन बांठिया ने बताया कि इस दौरान 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. इसमें महिला शक्ति ने भी बढ़कर हिस्सा लिया. कहा कि भारत के अलावा अन्य 75 देशों में भी संस्था की ओर से कैंप लगाया गया है. शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद, सचिव आलोक जैन, बेहतर झारखंड के संस्थापक सह भाजपा नेता विवेक सिंह, तेरापंथ युवक परिषद के सचिव अमृत लोधा, सुशील बैद, विनय बैद, हर्ष भटेरा, विकास बैंगनी, आनंद कोठारी, प्रकाश कोठारी, श्रेयांश जैन, अंकित जैन, सिद्धार्थ जैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola